छितिन्द्र नाथ मजूमदार
छितींद्रनाथ मजूमदार का जन्म 1891 में हुआ।
छितींद्रनाथ मजूमदार बंगाल शैली के वैष्णव चित्रकार थे। इन्होंने कोलकाता आर्ट स्कूल में अवनींद्रनाथ टैगोर की इंडियन पेंटिंग की कक्षा में बालक ध्रुव की तपस्या नामक पहला चित्र बनाया जिसे एक अंग्रेज ने ₹80 में खरीद लिया। उन्होंने प्रायः राधा कृष्ण एवं चेतन विषयक चित्र बनाए हैं।
1942 में आपको इलाहाबाद विश्वविद्यालय में कला विभाग के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया और अंतिम क्षणों तक वही रहे।
लयात्मक संयोजन प्रवाह पूर्ण रेखा और भक्त विषयक प्राचीन रचनाएं आपकी कला की प्रमुख विशेषताएं हैं। आपकी रंग योजना कोमल है, यमुना अभिसारिका गीत गोविंद चेतन लक्ष्मी तथा पूण्य-प्रचाइका आदि उनकी प्रसिद्ध कृतियां है।
1975 में एक महान कलाकार श्री छितिन्द्रनाथ मजूमदार का देहावसान हो गया।

No comments:
Post a Comment
कृपया आप अपने सुझाव अवश्य दें। आपके विचार और आपका ज्ञानवर्धक कॉमेंट हमे तथा हमारे पाठको के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। धन्यवाद!