देवीप्रसाद राय चौधरीजन्म-15 जून 1899तेजहट, मीरपुर जिला, अविभाजित भारतमृत्यु-15 अक्टूबर 1975 (उम्र 76)व्यवसाय-चित्रकार, मूर्तिकारजीवन साथी -डॉलीपुरस्कार-पद्मभूषण,ऑर्डर ऑफ ब्रिटिश एम्पायरके सदस्य (MBE)ललित कला एकेडमी रत्नडी पी राय चौधरी मद्रास राजकीय कला विद्यालय के प्रधान शिक्षक रहे हैं। आप अवनींद्र नाथ टैगोर के प्रमुख शिष्यों में से थे। बंगाल शैली के कलाकार होने के साथ-साथ प्रसिद्ध मूर्तिकार भी थे। यूरोपीय शैली से काफ़ी प्रभावित रहे हैं । आप यथार्थवादी कलाकार हैं और प्राचीन रूढ़ियों के विरोधी हैं। सामयिक विषयों का अंकन ही अपना लक्ष्य मानते हैं। डी पी राय चौधरी ने पूर्व और पश्चिम की शैलियों का समन्वय करने का प्रयत्न किया। व्यक्ति चित्रण उनकी विशेषता रही । दृश्य चित्रों को भी बड़ी सजीवता से उभारते हैं।आप की प्रसिद्ध कृतियों में श्रम की विजय मुख्य है। इसके अतिरिक्त कमल सरोवर, हरा और सुमन, आंधी के पश्चात, निवाण, पुल, महल की गुड़िया, दुर्गा पूजा, शोभा यात्रा, अभिसारिका आदि उल्लेखनीय हैं।देश के महान मूर्तिकार एवं चित्रकार देवी प्रसाद राय चौधरी का जन्म 15 जून 1899 में हुआ था।उन्हें मूर्तिकार्य के निमार्ण के लिए विशेष रूप से जाना जाता है। उन्होंने श्रम की जीत एवं शहीद मेमोरियल का निर्माण किया। उन्हें भारत के महान कलाकारों में से एक माना जाता है। उन्होंने चित्रकारी की शिक्षा प्रसिद्ध बंगाली चित्रकार अबनिन्द्रनाथ टैगोर से ली थी। उन्होंने मूर्ति निर्माण की शिक्षा हारमॉनी चौधरी से ली थी और बाद में बेहतर कला सीखने के लिए इटली का रूख किया था। इटली से लौटने के बाद उन्होंने बंगाल ऑर्ट स्कूल से जुड़ गये थे। जब ललित कला अकादमी की स्थापना की गई थी तब इन्हे इस संस्था का फाउंडर चेयरमैन बनाया गया था। उन्होंने यूनेस्को आर्ट के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया था। भारत सरकार ने उन्हे देश के तीसरे सबसे बड़ा पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया था। इसके अलावा उन्हे ललित कला अकादमी फेलोशिप पुरस्कार एवं रबीन्द्र भारती विश्वविद्यालय द्वारा डी‘लिट से सम्मानित किया गया था। देवी प्रसाद राय चौधरी का निधन 15 अक्टूबर 1975 में हुआ था।
स्वागत है दोस्तों, इस ब्लॉग में हमने आपकी तैयारी को और आसान बनाने का प्रयास किया है । अब जहां पुस्तकें मौजूद नहीं हो सकतीं वहाँ पर भी आपके मोबाइल की स्क्रीन पर आपके लिए प्रतियोगिता अथवा कोर्स संबंधी पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराने का संकल्प लेकर हम काम कर रहे हैं। इस ब्लॉग में केवल फाइन आर्ट्स से संबंधित पाठ्यक्रम अथवा टीजीटी पीजीटी केवीएस नेट जेआरएफ आदि प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी के लिए ही सामग्री प्रकाशित की जाएगी। हम आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। हमसे जुड़ने के लिए सह्रदय आभार।
Tuesday, May 5, 2020
देवी प्रसाद राय चौधरी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment
कृपया आप अपने सुझाव अवश्य दें। आपके विचार और आपका ज्ञानवर्धक कॉमेंट हमे तथा हमारे पाठको के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। धन्यवाद!